नई दिल्ली, 26 मार्च : क्रूरता से कत्ल कर हिमाचल में पार्टी करने वाले साहिल और मुस्कान की मनोदशा को देखकर मनोवैज्ञानिक भी आश्चर्य में पढ़ गए। अब दोनों का कसौल में एक डांस का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों नशे में डांस करते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुई एक क्रूर हत्या के मामले में आरोपी साहिल और मुस्कान की मनोदशा को देखकर मनोवैज्ञानिक भी चौंक गए हैं। यह दोनों हत्या के बाद भी पार्टी करते दिख रहे हैं, जिसका वीडियो हाल ही में सामने आया है। मंगलवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों नशे में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में मुस्कान नशे में डांस करते-करते जमीन पर गिर जाती हैं और फिर साहिल उसे उठाकर फिर से डांस करने लगता है।
पहले भी वीडियो आई थी सामने
मुस्कान और साहिल की पहले भी कसोल, मनाली और शिमला की कुछ वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो चुकी है। उन वीडियो में साहिल के जन्मदिन पर मुस्कान केक काटती हुई नजर आ रही है। साथ ही एक वीडियो में दोनों आपस में रंग लगाकर डांस करते नजर आए। वह वीडियो होली के त्योहार पर उन्होंने कसोल में बनाई थी।