नगर निगम ने मनाया वर्ल्ड़ टोईलेट डे

by TheUnmuteHindi
नगर निगम ने मनाया वर्ल्ड़ टोईलेट डे

नगर निगम ने मनाया वर्ल्ड़ टोईलेट डे
पटियाला, 19 नवंबर : पटियाला नगर निगम और हरपिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज पंजाब द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर विश्व टॉयलेट दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में एकत्र हुए सफाई कर्मचारियों के साथ विश्व टॉयलेट दिवस के महत्व और वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य सुधार के लिए स्वच्छता की भूमिका पर चर्चा की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि पटियाला नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नविंदर सिंह ने सफाई कर्मचारियों को अपनी सेहत बेहतर रखने, नशों से दूर रहने और सफाई के दौरान सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही, कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई । भविष्य में, पटियाला नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों को हरपिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज पंजाब के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में सफाई, स्वास्थ्य सुरक्षा, कचरा प्रबंधन, सामाजिक कल्याण योजनाएं, व्यक्तिगत विकास, हाउसकीपिंग और सॉफ्ट स्किल्स सिखाई जाएंगी । हरपिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज पंजाब 2021 से सफाई कर्मचारियों के प्रशिक्षण और विकास के लिए काम कर रहा है। अब तक पंजाब में 5,000 से अधिक सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है, जबकि इस साल 2,500 और कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त, सरकारी स्कूलों में सफाई में सुधार के लिए स्कूल सैनिटेशन प्रोग्राम भी चलाया जा रहा है, जिसमें हर महीने पटियाला के सरकारी स्कूलों के टॉयलेट और वॉशबेसिन की सफाई की जाती है। इस कार्यक्रम के तहत हजारों बच्चों को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। हरपिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज पंजाब के स्टेट कोऑर्डिनेटर जसवीर सिंह ने बताया कि हर साल 19 नवंबर को विश्व टॉयलेट दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर स्वच्छता और टॉयलेट के महत्व पर चर्चा के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। आज सफाई कर्मचारियों के सम्मान में इस दिन को खुशी के रूप में मनाया गया । विश्व टॉयलेट दिवस के मौके पर पटियाला नगर निगम के अमनदीप सिंह सेखों, ऋषभ गुप्ता, जगतार सिंह, जवाला सिंह, मनदीप सिंह, इंदरजीत सिंह, राशिद अंसारी और बब्बू राम समेत शहर के विभिन्न वार्डों से सफाई कर्मचारी भी उपस्थित थे।

You may also like