जीवन के संघर्ष को नाटक के माध्यम से ब्यां कर गए मुंबई के कलाकार
– राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का चौथा दिन
– कोशिश नाटक ने हर आयु के दर्शकों को किया प्रभावित
पटियाला : कला कृति पटियाला और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी) के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के चौथे दिन निर्देशक संदीप मोरे के निर्देशन में नाटक कोशिश का मंचन किया गया। जिसने हर आयु के दर्शकों को काफी प्रभावित किया । इस नाटक के माध्यम से मौजूदा भाग दौड की जिंदगी को बहुत अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही यह स्पष्ट करने की कोशिश की गई कि संघर्ष के बिना जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। कोशिश शब्द ही हमें सफलता की रास्ता दिखाता है। इस नाटक के कलाकारों ने अपने अदाकारी से दर्शकों का मन मोह लिया। नाटक के दौरान ऑडिटोरियम खचाखच भरा हुआ था।
मुख्य भूमिका में संदीप मोरे, नादिता बसनीक, हरीश एल, एमडी हुसैन, निशा खुराना, गौरी गुलाटी, निनाद आजने, पूजा डोलास, राहुल तोडकर, रमा चन्द्रशेखर, प्रोजेक्ट पाडोगनकर, प्रमुगदा वेंकेटस, चांदनी माथुर और मृत्युंजय पांडे शामिल थे ।
महोत्सव के मुख्य अतिथि विश्व चिंतक डॉ. स्वराज सिंह, अदाकार डॉ. सुनीता धीर और नारायण कॉन्टिनेंटल के एमडी अवतार सिंह अरोड़ा थे।
इस अवसर पर बोलते हुए नारायण कॉन्टिनेंटल के एमडी और कलाकृति पटियाला के अध्यक्ष अवतार सिंह अरोड़ा ने नाटक के कलाकारों की उनकी शानदार पेशकारी के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आज की पीढ़ी को रंग मंच से जोडऩा है। कला कृति पटियाला भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है ।
इस अवसर पर विश्व चिंतक डॉ. स्वराज सिंह ने नाटक के सभी कलाकारों की सराहना की और उन्हें भविष्य में और भी शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं । इसके साथ ही अदाकार डॉ. सुनीता धीर ने कहा कि नाटक में सभी कलाकारों ने एक से एक सफल पेशकारी देकर अपनी काबलियत का लोहा मनवाया है । इस अवसर पर सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जस्सा सिंह संधू ने कहा कि 13 नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव में मुहारित हासिल कलाकार भाग लेकर पटियावासियों का मनोरंजन कर रहे हैं । इसके अलावा इस फेस्टिवल के डायरेक्टर और मशहूर थिएटर डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर परमिंदर पाल कौर ने कहा कि कलाकृति पटियाला और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस फेस्टिवल में हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े नाटक पेश किए जा रहे हैं। इस महोत्सव में कुशल कलाकार भाग ले रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि कल सोमवार 11 नवंबर को नाटक पुकार का मंचन किया जाएगा। उन्होंने सभी पटियालवियों से इस उत्सव में शामिल होने की अपील की है।
जीवन के संघर्ष को नाटक के माध्यम से ब्यां कर गए मुंबई के कलाकार
184
previous post