मुंबई पुलिस को प्रधानमंत्री को मारने की मिली धमकी, जांच शुरू

by TheUnmuteHindi
मुंबई पुलिस को प्रधानमंत्री को मारने की मिली धमकी, जांच शुरू

मुंबई पुलिस को प्रधानमंत्री को मारने की मिली धमकी, जांच शुरू
नई दिल्ली, 28 नवंबर : मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम पर 27 नवंबर की रात करीब 9 बजे एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश रची जा रही है, जिसे लेकर पुलिस द्वारा छानबीन शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस को हाल ही में कुछ गंभीर धमकियों का सामना करना पड़ा है। पहली धमकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी है जबकि दूसरी धमकी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से संबंधित है। बता दें किकुछ दिन पहले ही मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में भी एक धमकी भरा मैसेज आया था। यह मैसेज रात करीब 12 बजे मिला था। इसमें धमकी दी गई थी कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर एक गाने के संबंध में कुछ किया जाएगा। मैसेज में लिखा था कि एक महीने के भीतर गाने के लेखक को मार दिया जाएगा और उसकी हालत ऐसी होगी कि वह अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा। धमकी में सलमान खान से यह भी कहा गया कि अगर उनके पास हिम्मत है तो वह इस शख्स को बचाने की कोशिश करें।

You may also like