मुंबई: बस में छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तारी

by chahat sikri
मुंबई छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तारी

मुंबई, 18 अप्रैल 2025: पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) द्वारा संचालित बस के अंदर एक महिला से  छेड़छाड़ करने के आरोप में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जानिए कब और  कैसे हुई यह घटना

यह घटना 10 अप्रैल को हुई जब बस प्रभादेवी से वर्ली जा रही थी। महिला द्वारा 16 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। उसने आरोप लगाया कि आरोपी की पहचान बांद्रा ईस्ट निवासी इरफान हुसैन शेख के रूप में हुई है। जिसने उसे अनुचित तरीके से छुआ था।

25 जगहों के सीसीटीवी फुटेज हुए चेक

सूत्रों ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपी का पता लगाने के लिए मुंबई पुलिस ने करीब 25 जगहों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे। जहां आरोपी बस में चढ़ा, जहां वह उतरा और उतरने के बाद उसने कौन सा रास्ता लिया। उन्होंने बस में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी चेक किए, जहां कथित उत्पीड़न हुआ था। फिर उन्हें पता चला कि वह वर्ली में एक शिपिंग फर्म में काम करता था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: कैंसर पीड़ित ने पत्नी समेत की आत्महत्या

You may also like