मुल्तानी मल मोदी कालेज पटियाला की तरफ से कन्वोकेशन-2024 दौरान 1015 डिग्रियां प्रदान की गई
पटियाला : मुल्तानी मल मोदी कालेज पटियाला ने आज विद्यार्थियों को पोस्ट ग्रैजुएट और ग्रैजुएट डिगरियां बांटने के लिए कनवोकेशन- का आयोजन किया। कनवोकेशन का उद्घाटन मुख्य मेहमान प्रो. सुशील मित्तल, वाइस चांसलर आई. के. गुजराल, पंजाब टैकनिकल यूनिवर्सिटी, जालंधर की तरफ से किया गया। इस कनवोकेशन में प्रो. बलराज सिंह सैनी, डीन, कालेज विकास कौंसिल, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस मौके कालेज की प्रशास्निक कमेटी के सतिकारित सदस्यों प्रो. सुरिन्दरा लाल और कर्नल करमिन्दर सिंह ने भी शिरकत की।
कनवोकेशन का उद्घाटन सरस्वती वंदना और शब्द गान के साथ किया गया। कालेज के एन. सी. सी विंग की तरफ से मुख्य मेहमान और अन्य मेहमानों को गार्ड आफ आनर भी दिया गया ।
कालेज के प्रिंसिपल डा. नीरज गोयल ने इस मौके पर मुख्य मेहमान, गेस्ट आफ आनर और नए ग्रैजुएटों का स्वागत किया और कालेज की तरफ से अलग- अलग राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय मुकाबलोंं/ ईवैंटें प्राप्त की मान्यता का वर्णन करते अकादमिक, खेल, सह-कोर्स और अन्य क्षेत्रों में प्राप्तियों बारे संक्षिप्त रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि मोदी कालेज न सिफऱ् अपने विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शैक्षिक सुविधाएं प्रदान कर रहा है बल्कि उन को भविष्य के राष्ट्र निर्माता और समाज प्रति चेतन नागरिक के तौर पर विकसित करने के लिए भी वचनबद्ध है। कालेज के रजिस्ट्रार डा. अजीत कुमार और डा. कुलदीप कुमार, कंट्रोलर आफ एगजामीनेशन ने बताया कि सैशन 2021-2022 व 2022-2023 के लिए साइंस, आर्टस, कार्मस, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर साइंस की फैक्लटी में कुल 1015 ग्रैजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिग्रियां प्रदान की गई। कालेज के वाइस प्रिंसिपल प्रो. जसवीर कौर, विभिन्न फैक्लटीज के डीन प्रो. नीना सरीन (कार्मस), डॉ. राजीव शर्मा, प्रो. विनय गर्ग, डॉ. कुलदीप कुमार आदि मौजूद थे।
मुल्तानी मल मोदी कालेज पटियाला की तरफ से कन्वोकेशन-2024 दौरान 1015 डिग्रियां प्रदान की गई
48