ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुकेश व नीता अंबानी

अमेरिका के कई बिजनेसमैन व वैश्विक हस्तियों ने की शिरकत

by TheUnmuteHindi
ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुकेश व नीता अंबानी

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुकेश व नीता अंबानी
अमेरिका के कई बिजनेसमैन व वैश्विक हस्तियों ने की शिरकत
अमेरिका, 20 जनवरी : अमेरिका के नवनियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करे वाले हैं। इस मौके पर दुनियाभर से कई दिग्गज शामिल होने वाले हैं। ट्रंप की ताजपोशी पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। शपथ ग्रहण से पहले एक डिनर का आयोजन किया गया। इसमें ट्रंप के साथ ही अमेरिका के कई बिजनेसमैन से लेकर वैश्विक हस्तियों ने शिरकत की थी। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी भी इस आयोजन में शामिल हुए। बता दें कि उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका के कुछ सबसे प्रभावशाली अरबपतियों और राजनेताओं के साथ-साथ विदेशी नेताओं और मशहूर हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना है। 18 जनवरी को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन पहुंचे अंबानी उन चुनिंदा 100 लोगों में शामिल थे, जिन्होंने कल शाम ट्रंप के साथ रात्रिभोज में भाग लिया था। वे शायद रात्रिभोज में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय थे, जहां उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित जेडी और उषा वेंस ने भी उनसे मुलाकात की। अंबानी दंपति 20 जनवरी को ट्रंप परिवार के निजी आमंत्रित सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

You may also like