अतुल सुभाष की आत्महत्या पर सांसद कंगना रनौत का बयान आया सामने
नई दिल्ली, 12 दिसंबर : कर्नाटक के बेंगलुरु में गत दिवस एक इंजीनियर अतुल सुभाष द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया था, जिसे लेकर अब अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रणौत की टिप्पणी सामने आई है। एएनआई से बातचीत में कंगना रणौत ने कहा कि एक महिला के कारण अन्य महिलाओं को प्रताडि़त करने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। 99 प्रतिशत शादियों में पुरुष ही दोषी होते हैं। कंगना ने कहा, मैं स्तब्ध हूं। उनका वीडियो बेहद भावुक कर देने वाला है। यह मामला कम्युनिज्म, सोशलिज्म और फेमिनिज्म से प्रभावित है। करोड़ों रुपये की वसूली जो उनकी क्षमता से परे थी, निंदनीय है। हालांकि एक गलत महिला के कारण अन्य दूसरी महिलाओं को प्रताडि़त करने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। 99 प्रतिशत शादियों में पुरुषों की गलती होती है। बता दें कि कर्नाटक के बेंगलुरु में कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या ने समाज में दहेज कानून के दुरुपयोग पर बहस छेड़ दी है। 9 दिसंबर को अतुल सुभाष नामक ने आत्महत्या कर ली, जिसे उनकी पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा कथित तौर पर प्रताडि़त किया जा रहा था।
अतुल सुभाष की आत्महत्या पर सांसद कंगना रनौत का बयान आया सामने
57