सांसद कल्याण बनर्जी ने मांग ली हे माफी: ओम बिरला

by TheUnmuteHindi
सांसद कल्याण बनर्जी ने मांग ली हे माफी: ओम बिरला

सांसद कल्याण बनर्जी ने मांग ली हे माफी: ओम बिरला
नई दिल्ली, 12 दिसंबर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज जानकारी देते हुए बताया कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियाद से माफी मांग ली है। उन्होंने विवादित टिप्पणी के लिए लिखित रूप से माफी मांगी है। उन्होंने बताया कि कल्याण बनर्जी ने बुधवार को सदन में भी माफी मांगी थी। लोकसभा अध्यक्ष ने सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर बुधवार के प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सदन की गरिमा के अनुकूल नहीं है। सदन में कल जो कुछ हुआ, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी सदस्य को महिलाओं पर केंद्रित टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। यह सदन की गरिमा के अनुकूल नहीं है। सदस्यों से अनुरोध है कि उन्हें अपने भाषण में किसी जाति, समाज, महिला, पुरुष पर व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचना चाहिए।

You may also like