अवैध खनन की रोकथाम के लिए मोहाली ज़िला प्रशासन ने बनाई 7 टीमें

अप्रैल 2025 तक रोज़ाना जांच करेंगी और अपनी रिपोर्ट नियमित रूप से प्रशासन को सौंपेंगी

by TheUnmuteHindi

मोहाली : अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के लिए ज़िला प्रशासन ने कमर कस ली है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जे) विराज श्याम करण तिड़के ने ज़िले में रेत, बजरी, क्रशर और अवैध खनन पर निगरानी के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की 7 टीमें गठित की हैं। ये टीमें जनवरी 2025 से अप्रैल 2025 तक रोज़ाना जांच करेंगी और अपनी रिपोर्ट नियमित रूप से प्रशासन को सौंपेंगी । इसके अलावा अब अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन के मामलों में एफ. आई. आर. दर्ज करते समय गाड़ी का नंबर, मालिक का नाम, और इस्तेमाल किए गए उपकरणों (टिप्पर, जेसीबी, पोकलेन, ट्रैक्टर-ट्रॉली) का नाम भी शामिल किया जाएगा ।

You may also like