मोहाली, 28 जनवरी 2026: Mohali Crime: मोहाली के SSP कार्यालय के ठीक बाहर दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घटना में गुरप्रीत को तीन गोलियां लगीं जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
वारदात बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। एसएसपी कार्यालय के मुख्य गेट के सामने खड़े गुरप्रीत पर दो अज्ञात हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर बाइक पर सवार थे और फायरिंग के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोग इस घटना से स्तब्ध रह गए।
सूचना मिलते ही मोहाली पुलिस में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे इलाके को सील कर दिया गया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए। गुरप्रीत का शव पोस्टमार्टम के लिए मोहाली सिविल अस्पताल भेज दिया गया।
ये भी देखे: मोहाली कबड्डी कप में फायरिंग, कोच राणा बलचौरिया की गोली लगने से मौत