मोगा, 20 नवंबर 2025: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने मोगा शहर के कई बड़े इलाकों में शनिवार और रविवार (22 व 23 नवंबर 2025) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रखने का ऐलान किया है। यह कटौती 132 केवी मोगा-1 सब-स्टेशन से चलने वाले 11 केवी एफसीआई फीडर की जरूरी मरम्मत और नया फीडर खींचने के काम के लिए होगी।
प्रभावित इलाके
जीरा रोड, सोढी नगर, जीटी रोड वी-मार्ट साइड, जीटी रोड बिग बेन वाली साइड, चक्की वाली गली, अजीत नगर, मनचंदा कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, पक्का दोसांझ रोड, बस्ती गोबिंदगढ़, अकालसर रोड, बाबा सूरत सिंह नगर, जुझार नगर, लाल सिंह वाली गली, तांगे वाली गली, दत्त रोड सिविल लाइन, जेल रोड, डीसी कॉम्प्लेक्स, जेल वाली गली, मैजेस्टिक रोड, जंडू वाली गली, कबाड़ मार्कीट, एफसीआई रोड, किचलू स्कूल, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट मार्कीट, कोर्ट कॉम्प्लेक्स, सेशन कोर्ट और आसपास के सारे इलाके।
यह जानकारी उत्तरी मोगा के एसडीओ जगसीर सिंह और जेई राजिंदर सिंह विरदी ने दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम पहले निपटा लें और बैकअप का इंतजाम रखें। आपातकालीन स्थिति में नजदीकी पावरकॉम ऑफिस या हेल्पलाइन 1912 पर संपर्क करें।
ये भी देखे: PSPCL News: पंजाब में 5 अक्टूबर को कई इलाकों में 11 घंटे की बिजली कटौती