नई दिल्ली, 23 अक्तूबर : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के कजान शहर पहुंचने के कुछ घंटों बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। समझा जाता है कि बैठक में यूक्रेन विवाद पर प्रमुखता से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के दौरान कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए और भारत इसके लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है। मोदी ने शुरुआती टिप्पणी में पुतिन से कहा कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली का पूर्ण समर्थन करता है। मोदी ने यह भी कहा कि पिछले तीन महीनों में रूस की उनकी दूसरी यात्रा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ तालमेल और गहरे विश्वास को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘हम रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के मुद्दे पर लगातार संपर्क में हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा, हमारा मानना है कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए, जिसे लेकर बातचीत की जा रही है।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मोदी ने पुतिल से की यूक्रेन विवाद पर चर्चा
62
previous post