अंबाला, 14 फ़रवरी 2026: केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली-अंबाला के बीच नई रेल लाइन बनाने को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना रणनीतिक और व्यावसायिक दोनों लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नई रेल लाइन की कुल लंबाई 194 किलोमीटर होगी और इसकी अनुमानित लागत 5,983 करोड़ रुपये है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि यह लाइन दिल्ली से जम्मू तक की रेल यात्रा को और तेज और सुरक्षित बनाएगी। परियोजना से सेना की आवाजाही आसान होगी और सामान्य यात्रियों को भी काफी फायदा पहुंचेगा।
मंत्री ने बताया कि नई रेल लाइन हरियाणा के प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगी। इसमें अंबाला कुरुक्षेत्र करनाल पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। इस दौरान 32 रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं को आधुनिक और उन्नत किया जाएगा। यात्रियों को बेहतर प्लेटफॉर्म वेटिंग रूम फुट ओवर ब्रिज और अन्य बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।
इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि इसे मात्र 4 वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर नई भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं पड़ेगी। काफी हद तक मौजूदा रेलवे की जमीन और उसके साथ वाली जगह का इस्तेमाल किया जाएगा।
ये भी देखे: रेलवे ने लोको पायलटों को भोजन और शौचालय के लिए ब्रेक देने से किया इनकार