फिरोजपुर के 31 गांवों में 8.10 करोड़ की लागत से बनेंगे आदर्श खेल मैदान- रणबीर सिंह भुल्लर

by Manu
फिरोजपुर

चंडीगढ़, 03 अगस्त 2025: पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के 31 गांवों में 8.10 करोड़ रुपये की लागत से आदर्श खेल मैदानों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। यह जानकारी फिरोजपुर शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने साझा की।

यह परियोजना मुख्यमंत्री की उस व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब के 13,000 गांवों में अत्याधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन खेल मैदानों का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ गतिविधियों से जोड़ना, नशे से दूर रखना और जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करना है। विधायक भुल्लर ने बताया कि इन सुविधाओं पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों को कोच के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जो युवा प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देंगे।

विधायक भुल्लर ने कहा कि यह पहल न केवल खेल सुविधाओं को बढ़ाएगी, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

ये भी देखे: फिरोजपुर पुलिस ने 15 किलो हेरोइन किया जब्त, 1 नशा तस्कर भी गिरफ्तार

You may also like