पिहानी में विधायक का तंज भरा बयान: ‘देवता भी देवियों से डरते थे, तो हमारी क्या औकात?’

by Manu
पिहानी विधायक

हरदोई, 20 सितंबर 2025: हरदोई जिले के पिहानी में गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने महिला सशक्तिकरण पर एक ऐसा बयान दिया जो सुनने वालों को हंसने पर मजबूर कर गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं तो हर दौर में सशक्त रहीं, यहां तक कि देवता भी देवियों और अपनी पत्नियों से कांपते थे। फिर हम इंसानों की तो बात ही क्या!

यह दिलचस्प बातें उन्होंने पिहानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। विधायक ने अपने चिरपरिचित हल्के-फुल्के अंदाज में जोर देकर कहा, “हमारे सारे देवता देवियों से थर-थर कांपते थे। जब ऊपर वाले भी महिलाओं की ताकत से घबराते थे, तो हम नीचे वालों की औकात ही क्या? नारी सशक्तिकरण का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है!”

ये भी देखे: जालौन में 31 साल पुराने डबल मर्डर केस में पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान को उम्रकैद

You may also like