चंडीगढ़, 29 अगस्त 2026: पंजाब को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए राज्य सरकार ने आज से मिशन क्लीन पंजाब नाम से विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। अभियान का आगाज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला के थापर चौक पर खुद सफाई कर किया। यह अभियान 29 अगस्त से 7 सितंबर तक 10 दिनों तक चलेगा।
अभियान के तहत राज्यभर में उन स्थानों की पहचान कर विशेष सफाई कराई जाएगी जहां बार-बार कूड़ा जमा होता है। सरकार का मुख्य फोकस गारबेज वल्नरेबल पॉइंट (जीवीपी) को खत्म करने पर रहेगा। इन स्थानों की सफाई के साथ दोबारा वहां कूड़ा न जमा हो इसके लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
मिशन क्लीन पंजाब को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने भी अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सफाई अभियान का नेतृत्व और निगरानी की। स्थानीय लोगों को भी सफाई गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया।
ये भी देखे: मिशन क्लीन पंजाब: हरजोत सिंह बैंस ने की शुरुआत; सभी MC अधिकारी प्रतिदिन फील्ड में रहेंगे मौजूद