19
सहारनपुर, 02 अक्तूबर 2025: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड थाना क्षेत्र में एक स्कूल परिसर के पुराने शिव मंदिर को अज्ञात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार देर रात हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। लोगों में काफी आक्रोश है।
क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि नकुड थाना क्षेत्र के छापर गांव में स्थित शिव लक्ष्मी जूनियर हाईस्कूल के परिसर में बने सदियों पुराने शिव मंदिर को रात के अंधेरे में शरारती लोगों ने निशाना बनाया।
पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।
ये भी देखे: सहारनपुर में पुलिसकर्मी की कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर