46
नई दिल्ली, 26 अक्तूबर : बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह एक हादसे में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार मंत्री लेसी ङ्क्षसह पूर्णिया में एक स्कूल के निरीक्षण के दौरान बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। लेसी सिंह के पैर और हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह प्रभारी मंत्री विजय चौधरी के साथ स्मार्ट क्लास भवन निरीक्षण करने के दौरान सीढ़ी से फिसल गईं। अस्पताल में समर्थकों का जमावड़ा लगा है, जिनका उपचार किया जा रहा है।