MI बनाम DC: दिल्ली को 59 रनों से हराकर MI की प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री

by Manu
MI बनाम DC

मुंबई, 21 मई 2025: MI बनाम DC: IPL 2025 के प्लेऑफ में MI ने अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स (MI बनाम DC) को 59 रनों से हराकर ये कारनामा किया है। दिल्ली को इस हार के बाद आईपीएल 2025 से बाहर होना पड़ा अब दिल्ली का प्लेऑफ में पहुँचने के सारे रास्ते बंद हो गए है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने आखिरी 2 ओवरों में जोड़े 48 रन

मुंबई ने आखिरी 2 ओवरों में सूर्यकुमार यादव और नमन धीर की तूफ़ानी बल्लेबाजी के बदौलत 48 रन जोड़कर यह बड़ा स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दिल्ली 121 रन ही बना सकी। मुंबई अब गुजरात टाइटन्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है।

दिल्ली कैपिटल्स को 181 रनों का लक्ष्य दिया गया था, जिसके जवाब में उनकी शुरुआत बेहद खराब रही और दिल्ली ने 27 रन के स्कोर तक अपने शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। केएल राहुल ने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 11 रन बनाए। जबकि फाफ डु प्लेसिस और अभिषेक पोरेल ने छह-छह रन बनाए। विप्रज निगम और समीर रिजवी के बीच साझेदारी अभी पनपनी ही थी कि विप्रज 20 रन बनाकर आउट हो गए। 65 रन तक दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

MI बनाम DC: मिशेल सेंटनर और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के लिए मिशेल सेंटनर और जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। एक ओर जहां सैंटनर ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि बुमराह ने 3.2 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा ने भी एक-एक विकेट लिया।

ये भी देखे: जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में बनाया नया रिकार्ड, किसी ने नहीं किया ये कारनामा

You may also like