चंडीगढ़, 31 मई 2025: मुंबई इंडियंस (MI) ने शुक्रवार, 30 मई 2025 को मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए IPL 2025 के एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को 20 रनों से हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बना ली। अब MI का मुकाबला 1 जून 2025 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा।
GT vs MI Eliminator: रोहित शर्मा पड़े साई सुदर्शन पर भारी
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन (9 चौके, 4 छक्के) की शानदार पारी खेली, जिसने MI की पारी को मजबूती दी।
जवाब में गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही। कप्तान शुभमन गिल पहले ही ओवर में 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सुदर्शन ने वाशिंगटन सुंदर (24 गेंदों में 48 रन, 5 चौके, 2 छक्के) के साथ 84 रनों की साझेदारी कर गुजरात को जीत की राह पर लाने की कोशिश की।
सुदर्शन ने 49 गेंदों में 80 रन (10 चौके, 1 छक्का) की शानदार पारी खेली, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से गुजरात दबाव में आ गया। अंत में गुजरात 20 ओवर में 208 रन ही बना सकी। MI की ओर से बुमराह ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए।
ये भी देखे: Eliminator GT vs MI Weather: मुल्लांपुर में बारिश के आसार, फिर ये टीम जाएगी आगे