मेरठ सौरभ राजपूत हत्याकांड: मुस्कान और साहिल की न्यायिक हिरासत बढ़ी

by Manu
मुस्कान और साहिल की न्यायिक हिरासत बढ़ी

मेरठ, 2 अप्रैल 2025: मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में जेल में बंद मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी हुई। दोनों को 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था और जेल में यह उनकी पहली पेशी थी। कोर्ट ने आज उनकी न्यायिक हिरासत को और बढ़ा दिया है। अगली पेशी अब 15 अप्रैल को होगी।

मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला जेल से दोनों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। खास बात यह रही कि दोनों की पेशी एक ही कमरे से हुई, जिसके चलते 14 दिन बाद मुस्कान और साहिल एक-दूसरे से मिले। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को देखकर दोनों भावुक हो गए। करीब दो मिनट तक वे साथ रहे, लेकिन इस दौरान उनकी आपस में कोई बातचीत नहीं हुई। जेल प्रशासन ने सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त इंतजाम किए थे।

जेल में बंद होने के बाद से मुस्कान और साहिल की हालत पर कई खुलासे हुए हैं। दोनों नशे के आदी बताए जा रहे हैं और जेल में ड्रग्स न मिलने से परेशान हैं। जेल प्रशासन ने उनकी मेडिकल जांच कराई है और इलाज शुरू किया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने जेल में एक साथ रहने की मांग की थी, लेकिन नियमों के चलते इसे खारिज कर दिया गया। मुस्कान को महिला बैरक (नंबर 12) और साहिल को पुरुष बैरक (नंबर 18) में रखा गया है।

ये भी देखे: करनाल कोर्ट के पास फायरिंग: पेशी पर आए हैप्पी पर हमला, एक अन्य घायल

You may also like