मेरठ, 25 मार्च 2025: मेरठ हत्याकांड मे नया खुलासा हुआ है। जहां सौरभ राजपूत की हत्या उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने की है ।
पुलिस जांच में पता चला कि मुस्कान ने हत्या से आठ दिन पहले 800 रुपये में दो चाकू खरीदे और चाकू चलाने का अभ्यास किया फिर उसका इस्तेमाल सौरभ के सिर को धड़ से अलग करने में किया था। 3 मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को नींद की गोलियां दीं और जब वह सो गया तो उस पर चाकू से हमला किया। साहिल ने सौरभ का सिर धड़ से अलग किया। इसके बाद दोनों ने शव के 15 टुकड़े किए और उन्हें प्लास्टिक के ड्रम में डालकर गीले सीमेंट से सील कर दिया।
सौरभ अपनी बेटी को लंदन लेजाना चाहते थे
सौरभ लंदन में काम करते थे और अपनी बेटी के जन्मदिन पर मेरठ आए थे। वह अपनी पत्नी और बेटी को लंदन ले जाना चाहते थे लेकिन मुस्कान ने मना कर दिया था।फिर भी सौरभ ने अपनी बेटी को साथ ले जाने का फैसला किया और उसके लिए पासपोर्ट बनवाने की योजना बनाई थी।
ड्रम में मिट्टी डालकर पौधा लगाने की योजना
हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने शव को छिपाने के लिए ड्रम में मिट्टी डालने और पौधा लगाने की योजना बनाई थी। लेकिन बदबू की समस्या को देखते हुए उन्होंने सीमेंट का इस्तेमाल किया। ड्रम का वजन ज्यादा होने के कारण वे इसे हटा नहीं सके। घबराकर मुस्कान ने अपने माता-पिता के सामने अपराध कबूल कर लिया, जिन्होंने उसे पुलिस के पास ले जाया।
यह मामला नशे, विश्वासघात और निर्दयता की एक भयानक कहानी को उजागर करता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया हुआ है।
यह भी देखे:सौरभ राजपूत हत्याकांड: आरोपी ने मांगी कानूनी सहायता