ग्रेटर नोएडा, 12 अगस्त 2025: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) सेक्टर 28 में केंद्र सरकार के सहयोग से 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क (एमडीपी) तैयार कर रहा है। इस पार्क में चिकित्सा उपकरणों के निर्माण के साथ-साथ कर्मचारियों की सेहत और सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए जिम और अन्य सुविधाओं के विकास पर 1425.52 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
यीडा ने इन सुविधाओं के निर्माण के लिए कंपनी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसे डेढ़ साल में काम पूरा करना होगा।
मेडिकल डिवाइस पार्क का उद्घाटन जनवरी में होने की योजना है। यहां 254 प्लॉटों में से 89 का आवंटन हो चुका है, जिनमें से 23 आवंटियों ने लीजडीड करा ली है। दस आवंटियों ने अपने मानचित्र स्वीकृत कराए हैं, और सात ने फैक्ट्री निर्माण शुरू कर दिया है।
प्रशासनिक भवन बनकर तैयार है, और मेडिकल डिवाइस निर्यात संवर्धन परिषद ने वहां काम शुरू कर दिया है। कर्मचारियों के लिए सुविधाएं विकसित करने की दिशा में भी यीडा तेजी से कदम उठा रहा है।
ये भी देखे: ग्रेटर नोएडा में कूलर फैक्ट्री में लगी भीषण आग: आसमान में छाया धुएं का गुबार