मेयर कुंदन गोगिया ने लीज रैंट की प्रापर्टियों को बकाए भरने के दिए आदेश

निगम में ज्वाइंट कमिश्नर व अधिकारियों के साथ की मीटिंग

by TheUnmuteHindi
मेयर कुंदन गोगिया ने लीज रैंट की प्रापर्टियों को बकाए भरने के दिए आदेश

मेयर कुंदन गोगिया ने लीज रैंट की प्रापर्टियों को बकाए भरने के दिए आदेश
निगम में ज्वाइंट कमिश्नर व अधिकारियों के साथ की मीटिंग
पटियाला, 16 जनवरी : नगर निगम के नव नियुक्त मेयर कुंदन गोगिया आज कमिश्नर, दोनों जुआइंट कमिश्नर और निगम अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग करके आदेश दिए हैं कि शहर में जिन लोगों के पास लीज रैंट की प्रापर्टियांं हैं और उन्होंने बकाए नहीं भरे, उनको नोटिस जारी करके 15 दिनों के अंदर अंदर बकाए भरने के आदेश जारी किये जाएं जो लोग यह निगम के किराए नहीं भरते 15 दिनों के बाद उन की प्रापर्टी को सील कर दिया जाएगा। इस मौके मेयर कुंदन गोगिया के अलावा डा. रजत ओबराए, पी. सी. एस. कमिश्नर, नगर निगम, पटियाला, श्रीमती दीपजोत कौर, पी.सी.एस., संयुक्त कमिश्नर नगर निगम, पटियाला, श्री हरकिरन पाल सिंह, निगरान इंजीनियर, श्री गुरप्रीत सिंह वालिया, निगरान इंजीनियर, डॉ. नविन्दर सिंह, हैल्थ अफसर उपस्थित थे। मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि शहर में स्ट्रीट लाईट के कई जगहों पर टाइमर खराब हैं, जिस कारण शहर में कई जगहों पर दिन में भी लाईटें चलती रहती हैं। उन्होंने निगरान इंजीनियर को हिदायत की गई कि समूह टाइमर 2 दिनों के अंदर अंदर ठीक करवाए जाएं और दिन के समय कोई भी स्ट्रीट लाईट न जगे यह यकीनी बनाया जाये। इसके अलावा स्ट्रीट लाईट के बंद पड़े पुआइंट ठीक करवाए जाएं और वार्ड वाइज रिपेयर करवाई जाए, जिससे समूह वार्डों की स्ट्रीट लाईट ठीक ढंग के साथ समय चल और बंद हो।
पटियाला देहाती और पटियाला शहर के दोनों निगरान इंजीनियर को हिदायत की गई कि समूह वार्डों में कई जगहों पर पैच लगने वाले हैं। यह पैच लगाने का काम कल से ही शुरू किया जाये और एक महीने के अंदर अंदर समूह वार्डों में पैच वर्क का काम मुकम्मल किया जाए। इस मौके मेयर कुंदन गोगिया ने निगरान इंजीनियर (बागबानी) को हिदायत की गई कि कई पार्कों में कूड़ा आदि पड़ा है जिसको तत्काल तौर पर साफ करवाया जा और पार्कों में नए पौधे लगा कर विकसित किया जाये। हैल्थ अफसर को हिदायत की गई कि एक टीम का गठन करके हर वार्ड में सफाई अभियान चलाया जाये और मुख्य सडक़ों/ गलियों में पड़ा कूड़ा और मलबा तत्काल तौर पर हटवाया जाये। वार्डों के लिए गठित की गई टीमों को रोटेशन वाइज समूह वार्डों में भेजा जाये और आने वाले एक महीने के अंदर अंदर समूह वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुचारू किया जाना यकीनी बनाया जाए।
बिल्डिंग ब्रांच को एनओसीज जारी करने के दिए आदेश
इस मौके मीटिंग में मेयर कुंदन गोगिया ने नगर निगम, पटियाला की तरफ से यह भी हिदायत की गई कि आम पब्लिक की तरफ से जो नक्शे/ एन.ओ.सी. के केस आनलाइन जमा करवाए जाते हैं उसमें दफ्तर की तरफ से यदि कोई आबजेक्शन लगाया जाता है तो वह तत्काल तौर पर दफ्तरी स्टाफ द्वारा द्वारा बिनैकार को फोन द्वारा सूचित किया जाए, जिससे तत्काल तौर पर आबजेक्शन दूर किया जा सके और तय समय के अंदर अंदर नक्शे पास किए जाएं, जिससे आम पब्लिक को किसी भी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े और एन.ओ.सीज तुरंत जारी हों।

You may also like