मेयर कुंदन गोगिया व सी. डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली ने श्री भूतनाथ मंदिर में माथा टेका
शहर का विकास करवाकर उसका नाम पंजाब में रौशन करना है – मेयर कुंदन गोगिया
पटियाला – सुधार सभा प्राचीन मंदिर श्री भूतनाथ जी (शिव मंदिर) सनौर रोड़ में आज देर शाम को नवनियुक्त मेयर कुंदन गोगिया के साथ सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली ने माथा टेका और भोले बाबा जी का आशीर्वाद हासिल किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह आज भोले बाबा जी का आशीर्वाद हासिल करने आए हैं। रही बात शहर के विकास की तो किसी से भी बिना भेदभाव किए विकास कार्य होंगे। मेरा मकसद केवल और केवल पटियाला शहर का विकास करवाकर उसका नाम पंजाब में रौशन करना है। शहर वासियों को नगर निगम से संबधितो कोई दिक्कत या परेशानी है तो वह हर वक्त उपलब्ध हैं।
इस मौके पर मंदिर की प्रबंधक कमेटी ने मेयर के सामने श्री भूतनाथ मंदिर के आसपास विकास कार्य करवाने की मांग रखी तो मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि मंदिर प्रबंधक कमेटी के मुताबिक ही जल्द मंदिर के आसपास की सभी दिकतों को दूर करके जरूरत के मुताबिक विकास कार्य करवाए जाएंगे।
आज समारोह में मंदिर प्रबन्धक कमेटी पवन सिंगला चेयरमैन देव राज अग्रवाल पैट्रन, विरेन्द्र खन्ना अध्यक्ष, वरुण गोयल सचिव, सुशील नय्यर उपाध्यक्ष, अशोक जिंदल कोषाध्यक्ष, विवेक गोयल सह-सचिव, धीरज गोयल धर्म प्रचार प्रमुख, राजीव कक्कड़ व्यवस्था प्रमुख, अनुराग शर्मा प्रैस सचिव, प्रबन्धक कमेटी सदस्यों में राजेश गुप्ता, जगदीश गोयल, मोनीका शर्मा, रिषु बांसल, राजिन्द्र अग्रवाल, राजिन्द्र सिंगला, बलराज राव, वरुण कौशल, अविनाश गुप्ता, बालकिशन सिंगला, अजय शर्मा, पंकज वर्मा, भूषण गर्ग, महिन्द्र शर्मा, दिनेश शर्मा, सुमित सिंगला, अमरजीत धीमाा, सुनील विज, अश्वनी शर्मा, नरेश गुप्ता, विनय सैणी, राजिंदर अग्रवाल, आशीष नय्यर, धीरज गोयल, वरुण कौशल, जीवन अग्रवाल, अश्वनि शर्मा का सहयोग रहा।
मेयर कुंदन गोगिया व सी. डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली ने श्री भूतनाथ मंदिर में माथा टेका
शहर का विकास करवाकर उसका नाम पंजाब में रौशन करना है - मेयर कुंदन गोगिया
73