प्रयागराज में छात्रों के समर्थन में उतरी मायावती

by TheUnmuteHindi
mayawati

नई दिल्ली, 12 नवंबर : प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय के समक्ष छात्राओं द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का आज बसपा प्रमुख मायावती द्वारा समर्थन किया गया है। जानकारी के अनुसार मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सरकार से मांग की है कि गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई आदि की जबरदस्त मार झेल रहे छात्रों के प्रति सरकार का रवैया नहीं बल्कि सहयोग एवं सहानुभूति का होना चाहिए। इसको लेकर सरकार खाली पड़े सभी बैकलॉग पर जितनी जल्दी भर्ती की प्रक्रिया पूरी करे उतना बेहतर। मायावती ने एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस तथा आरओ-एआरओ की भी प्रारंभिक परीक्षा-2024 एक समय में कराने में विफलता को लेकर आक्रोशित छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से उत्पन्न स्थिति की खबर का व्यापक चर्चा में रहना स्वाभाविक। क्या यूपी के पास एक समय में परीक्षा कराने की बुनियादी सुविधाओं का इतना अभाव है कि पीसीएस आदि जैसी विशिष्ट परीक्षा दो दिन में करानी पड़ रही है।

You may also like