मुंबई, 10 जनवरी 2026: मुंबई के गोरगांव (पश्चिम) स्थित भगतसिंह नगर के पास एक स्लम क्षेत्र में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
आग की सूचना 10 जनवरी को तड़के 3:06 बजे मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) को मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे के बाद बच्चों के चिल्लाने की आवाज आई। लोगों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर बचाने का प्रयास किया।
फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय निवासियों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। अंत में बिजली आपूर्ति बंद करके पानी की मदद से आग को पूरी तरह बुझाया गया।
आग एक ग्राउंड प्लस एक मंजिला छोटी इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक वायरिंग और घरेलू सामान में लगी। जबकि पहली मंजिल के एक कमरे में तीन लोगों के कपड़ों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीनों लोग बुरी तरह झुलस गए।
फायर ब्रिगेड की टीम ने तीनों को रेस्क्यू कर पुलिस वैन और निजी वाहनों से तुरंत ट्रॉमा केयर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के आरएमओ ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
ये भी देखे: बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे के मुंबई फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से भयानक आग, एक्टर बाल-बाल बचे