मुंबई, 11 अगस्त 2025: नवी मुंबई के नेरुल में सेक्टर-6, पाम बीच रोड पर स्थित सुश्रुषा अस्पताल में सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, आग तीसरी मंजिल पर एक्स-रे रूम में लगी, जिसके बाद धुआं ऊपरी मंजिलों तक फैल गया। इस दौरान अस्पताल में 21 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 4 आईसीयू में थे।
आग की सूचना मिलते ही वाशी और नेरुल अग्निशमन दल की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। अस्पताल कर्मचारियों, मरीजों के परिजनों और दमकल कर्मियों की तत्परता से सभी 21 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। 20 मरीजों को सुश्रुषा अस्पताल की पनवेल शाखा में स्थानांतरित किया गया, जबकि एक मरीज को वाशी के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी मरीजों को ऑक्सीजन सुविधा वाली एम्बुलेंस के जरिए सुरक्षित दूसरी जगह ले जाया गया।
ये भी देखे: पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में अस्पताल में भीषण आग, एक की मौत, 10 घायल