पाकिस्तान के क्वेटा में भीषण बम धमाका, आत्मघाती हमले में 10 की मौत, 32 घायल

by Manu
क्वेटा बम धमाका

क्वेटा, 30 सितंबर 2025: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मंगलवार को एक भयानक बम विस्फोट हुआ है। जरघून रोड के पास हुए इस धमाके में अब तक 10 लोगों की जान चली गई है। 32 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास धुंधला धुआं छा गया। अफरा-तफरी के बीच फायरिंग की आवाजें भी गूंजने लगीं। शहर की सभी मेडिकल सुविधाओं में तुरंत इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक आत्मघाती हमला था। सुसाइड बॉम्बर की भी मौके पर मौत हो गई है। डॉन न्यूज चैनल ने पुष्टि की कि धमाके के बाद रेस्क्यू टीमें फौरन सक्रिय हो गईं है। मलबे और भीड़ में बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।

ये भी देखे: BLA ने पाकिस्तान सेना पर 7 हमलों की जिम्मेदारी ली, गैस पाइपलाइन उड़ाने का भी दावा

You may also like