नकाबपोशों ने की तीन युवकों पर फायरिंग, दो की मौत, एक घायल

हमलावरों ने किए 15 से 20 राउंड फायर

by TheUnmuteHindi
नकाबपोशों ने की तीन युवकों पर फायरिंग, दो की मौत, एक घायल

नकाबपोशों ने की तीन युवकों पर फायरिंग, दो की मौत, एक घायल
हमलावरों ने किए 15 से 20 राउंड फायर
नई दिल्ली , 26 दिसंबर : यमुनानगर में अज्ञात व्यक्तियों ने तीन युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिस कारण दो युवकों की मौत होने तथा एक गंभीर रूप से घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के यमुनानगर जिले के खेड़ी लखा सिंह गांव में गुरुवार सुबह तीन युवकों पर नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है, जब तीन युवक रादौर स्थित पावर जिम में व्यायाम करने के बाद घर लौट रहे थे, जैसे ही वे जिम से बाहर निकले, हमलावरों ने उन पर करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में वीरेंद्र कुमार, जो यमुनानगर के गोलानी गांव के निवासी थे, और पंकज कुमार, उत्तर प्रदेश के बड़ौत के रहने वाले थे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अर्जुन नामक युवक, जो यमुनानगर के उनहेड़ी गांव का निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उक्त घटना को अंजाम कई नकाबपोश युवकों ने दिया है, जिस कारण यह बड़ी घटना घटी। मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने कहा कि उन्होंने जांच आरंभ कर दी है। जल्द ही दोषी सलाखों के पीछे होंगे।

You may also like