घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को कई शेयरों में रही गिरावट
मुंबई, 18 फरवरी : घरेलू शेयर बाजारों में उतार चढ़ाव के कारण मंगलवार को निफ्टी व सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में मुख्य रूप से टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा मोटर्स के शेयर घाटे में रहे। वहीं, टेक महिंद्रा, मारुति, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीए) के शेयर लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित होना इसकी मुख्य वजह रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 201.44 अंक की गिरावट के साथ 75,795.42 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 82.65 अंक फिसलकर 22,876.85 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3,937.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, सोमवार को मामूली सुधार के बावजूद बाजार में कमजोरी बनी हुई है। बाजार की स्थिति बाजार में तेजी के पक्ष में नहीं है। एफआईआई द्वारा बिकवाली जारी रहने की संभावना है।
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को कई शेयरों में रही गिरावट
50