नई दिल्ली, 4 नवम्बर : इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के विस्फोट के कारण काफी नुकसान होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक कम से कम नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी।प्राधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह से ज्वालामुखी में लगातार विस्फोट हो रहे हैं, जिसके बाद सोमवार को खतरे का स्तर और संभावित जोखिम क्षेत्र का आकार बढ़ा दिया गया है। देश की ज्वालामुखी विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी की स्थिति को उच्चतम स्तर पर रखते हुए निषिद्ध क्षेत्र का दायरा आधी रात के बाद बढ़ाकर सात किलोमीटर कर दिया है। माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी के एक अधिकारी फिरमान योसेफ के अनुसार, सोमवार की रात एक तेज विस्फोट हुआ, जिससे 2,000 मीटर तक राख हवा में फैल गई। गर्म राख ने आसपास के एक गांव को चपेट में ले लिया, जिससे कई मकान जलकर खाक हो गए। इसमें कैथोलिक नन के एक कॉन्वेंट सहित कई घर शामिल हैं, और कम से कम नौ लोगों की जान चली गई है। इस हादसे के कारण लोगों में काफी सहम का माहौल है तथा प्रशासन ने सतर्क रहने का आग्रह किया है।
इंडोनेशिया में विस्फोट के कारण गई कई लोगों की जान
119
previous post