दो बसों में हादसा होने के कारण कई लोगों की मौत व कई जख्मी

by TheUnmuteHindi
दो बसों में हादसा होने के कारण कई लोगों की मौत व कई जख्मी

दो बसों में हादसा होने के कारण कई लोगों की मौत व कई जख्मी
नई दिल्ली, 7 दिसंबर : आइवरी कोस्ट में एक बड़ा हादसा होने के कारण 25 के करीब लोगों की मौत होने तथा अन्य कई लोगों के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार यह हादसा दो बसों की भीषण टक्कर में हुआ, जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि देश के मध्य-पश्चिम में ब्रोकोआ गांव में दो वाहनों की टक्कर हो गई। बयान में कहा गया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मंत्रालय के अनुसार, मारे गए 26 लोगों में से दस की मौत टक्कर के बाद लगी आग में झुलसने से हुई। घटनास्थल के वीडियो में दो वाहनों में लगी आग देखी जा सकती है। बयान में कहा गया, ‘‘परिवहन मंत्री ने लोगों से यातायात नियमों का पालन कर अधिक सतर्क रहने की अपील की है ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

You may also like