अमेरिका, 24 अक्तूबर : अमेरिका में मशहूर खाद्य शृंखला ‘मैकडोनाल्ड्स’ का बर्गर खाने से कई लोगों के बीमार होने तथा एक व्यक्ति की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने बताया कि इस संक्रमण से एक बच्चे को गुर्दे की गंभीर समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे ज्यादा 27 मामले कोलोराडो में दर्ज किए गए और इसके बाद नेब्रास्का में नौ मामले दर्ज किए गए। सीडीसी के अनुसार, संक्रमित पाए गए सभी लोगों ने बताया कि उन्होंने बीमार पडऩे से पहले मैकडोनाल्ड का ‘क्वार्टर पाउंडर हैमबर्गर’ खाया था। अमेरिका का कृषि विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी भी मामले की जांच कर रहे हैं। इस संक्रमण से जुड़ी विशिष्ट सामग्री की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन जांचकर्ता प्याज और बीफ पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं तथा जांच एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है।
अमेरिका में बर्गर खाने से हुए कई लोग बीमार
64