इथियोपिया में ट्रक हादसा होने के कारण कई मरे

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे यात्री

by TheUnmuteHindi
इथियोपिया में ट्रक हादसा होने के कारण कई मरे

इथियोपिया में ट्रक हादसा होने के कारण कई मरे
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे यात्री
नई दिल्ली, 30 दिसंबर : इथियोपिया के सिदामा में बड़ा सडक़ी हादसा होने के कारण कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार यह हादसा इथियोपिया के सिदामा क्षेत्र में हुआ, जहां कई यात्री एक ट्रक में सवार होकर जा रहे थे तो उनका ट्रक अनियंत्रित होकर एक नदी में गिर गया, जिस कारण यह हादसा घटित हुआ। क्षेत्रीय संचार ब्यूरो द्वारा जारी बयान के अनुसार, दुर्घटना में बचे लोग बोना जनरल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हालांकि, घायल यात्रियों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। राज्य द्वारा संचालित इथियोपियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (ईबीसी) ने बताया कि दुर्घटना के समय यात्री एक शादी समारोह में जा रहे थे लेकिन अचानक यह हादसा हो गया। बता दें कि इथियोपिया में घातक सडक़ दुर्घटनाएं आम हैं। खराब ड्राइविंग मानकों और वाहनों के रखरखाव की कमी के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार होती हैं पिछले वर्ष भी ऐसी कई दुर्घटनाएं हुई थी।

You may also like