अमेरिका में नौका डूबने से कई हुए लापता

by TheUnmuteHindi
अमेरिका में नौका डूबने से कई हुए लापता

अमेरिका, 21 अक्तूबर : अमेरिकी राज्य जार्जिया के सैपेलो द्वीप के निकट एक नोका के पलटने से कई लोगों के लापता होने का समाचार प्रापत हुआ है। जानकारी के अनुसार जॉर्जिया के प्राकृतिक संसाधन विभाग के प्रवक्ता टायलर जोन्स ने बताया कि कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। जोन्स ने कहा कि अमेरिकी तट रक्षक बल, मैकिन्टोश काउंटी का अग्निशमन विभाग, जॉर्जिया का प्राकृतिक संसाधन विभाग और अन्य विभाग के कर्मचारी पानी में अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। हस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। जोन्स ने बताया कि घाट पर एक ‘गैंगवे’ ढह गया और लोग पानी में गिर गए। यह हादसा उस दौरान हुआ जब द्वीप पर अश्वेत गुलाम वंशजों से जुड़े छोटे गुल्ला-गीची समुदाय के लोगों की भीड़ जश्न मनाने के लिए एकत्र हुई थी। सैपेलो द्वीप सवाना से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण में है और मुख्य भूमि से नाव द्वारा पहुंचा जा सकता है। इस हादसे के बाद सभी की तलाश की जा रही है।

You may also like