पंजाब में बड़ी तस्करी की कोशिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार समेत हेरोइन की खेप बरामद

by Manu
Weapons

फाजिल्का, 29 जनवरी 2026: फाजिल्का जिले के गांव तेजा राहेला में BSF और काउंटर इंटेलिजेंस फरीदकोट की संयुक्त टीम ने सीमा पार से होने वाली एक बड़ी तस्करी की कोशिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं।

बरामदगी

– एक गफ्फार सिक्योरिटी पिस्टल (एमपी-5 टाइप)
– 20 पिस्टल
– 39 मैगजीन
– 310 जिंदा कारतूस (9 एमएम)
– दो बैक पैक
– 2.160 किलोग्राम हेरोइन

शुरुआती जांच के अनुसार पाकिस्तान स्थित तस्करों ने अंधेरे और घने कोहरे का फायदा उठाकर जीरो लाइन पार करने की कोशिश की। वे भारतीय क्षेत्र में हथियारों और हेरोइन की खेप पहुंचाने वाले थे।

सतर्क बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की। कई राउंड चेतावनी फायरिंग के बाद संदिग्धों ने सामान छोड़कर वापस भागने की कोशिश की। इसके बाद बीएसएफ और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने संयुक्त रूप से गहन तलाशी अभियान चलाया। खेतों और नहरों के आसपास छिपाकर रखी गई खेप बरामद हुई।

ये भी देखे: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, हेरोइन और हथियार जब्त

You may also like