चंडीगढ़, 28 दिसंबर 2025: साल 2026 की शुरुआत हरियाणा पुलिस के लिए बदलाव का दौर लेकर आ रही है। 31 दिसंबर को पुलिस महानिदेशक सहित तीन महत्वपूर्ण पदों पर तैनात तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन रिटायरमेंट के साथ ही पुलिस विभाग को नए साल पर नया मुखिया (डीजीपी) भी मिल जाएगा।
31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी
– 1992 बैच के आईपीएस डीजीपी ओपी सिंह
– होम गार्ड्स एवं सिविल डिफेंस के कमांडेंट जनरल, 1989 बैच के आईपीएस मोहम्मद अकील
– जेल महानिदेशक आलोक राय (30 सितंबर 2025 को रिटायरमेंट के बाद तीन महीने का सेवा विस्तार मिला था)
नए डीजीपी के चयन के लिए अगले सप्ताह संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की बैठक होगी। यूपीएससी ने पैनल में शामिल अधिकारियों के रिकॉर्ड मांगे हैं। इसमें दिवंगत वरिष्ठ आईपीएस वाई पूरण सुसाइड मामले की जानकारी, पूर्व डीजीपी कपूर के वेतनमान और 1991 बैच के आईपीएस एसके जैन का पूरा सेवा रिकॉर्ड शामिल है।
ये भी देखे: हरियाणा सरकार ने भविष्य विभाग के लिए नियुक्त किए लिंक अधिकारी