होशियारपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन बदमाशों से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

by Manu
बमबारी

होशियारपुर, 20 नवंबर 2025: होशियारपुर जिले के दसूहा में पुलिस ने बड़ी वारदात को टाल दिया। एसएसपी संदीप कुमार मलिक के दिशा-निर्देशों पर एसपी इन्वेस्टिगेशन परमिंदर सिंह और डीएसपी दसूहा बलविंदर सिंह जोड़ा के आदेशों पर थाना प्रमुख बलजिंदर सिंह मल्ली के नेतृत्व में टीम ने हाजीपुर टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी की थी।

तभी खुफिया सूचना मिली कि इलाके के तीन कुख्यात बदमाश ललित कुमार उर्फ लक्की पुत्र देस राज, करण खोसला पुत्र राम कृष्ण (दोनों वार्ड नंबर 2 वाल्मीक मोहल्ला दसूहा) और राकेश कुमार उर्फ बिल्ला पुत्र तरसेम सिंह (पस्सी बेट, थाना दसूहा) अवैध हथियारों के साथ मंडी रोड पर घूम रहे हैं और किसी बड़े जुर्म को अंजाम देने की फिराक में हैं।

होशियारपुर पुलिस ने तुरंत रेड की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी देखे: कट्टोला वाला ग्राम पंचायत में बैठक, होशियारपुर मासूम हत्याकांड पर जताया शोक

You may also like