पंजाब में गणतंत्र दिवस से ठीक पहले सरहिंद रेलवे लाइन पर बड़ा धमाका, पुलिस अलर्ट

by Manu
explosion on railway line in Sirhind

फतेहगढ़ साहिब, 24 जनवरी 2026: पंजाब में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से महज 48 घंटे पहले फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक जबरदस्त धमाका हुआ है। यह घटना कल देर रात करीब 9:30 से 12:30 बजे के बीच हुई। धमाके में एक मालगाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक (लोको पायलट) को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्रारंभिक जांच में धमाके में RDX जैसे शक्तिशाली विस्फोटक का इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है। धमाके से रेलवे ट्रैक के करीब 12 फीट हिस्से के परखच्चे उड़ गए। अगर इस ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन गुजरती तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि स्थानीय लोगों ने इसे ढाई किलोमीटर दूर तक सुना।

धमाका सरहिंद-खानपुर के बीच किलोमीटर 1208/15 के पास हुआ। पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले में भीषण धमाका, 5 मजदूरों की मौत

You may also like