सूडान में RSF का का बड़ा ड्रोन हमला, 8 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत

by Manu
सूडान RSF

काहिरा, 07 फ़रवरी 2026: सूडान के मशहूर पैरामिलिट्री ग्रुप रैपिड सपोर्ट फोर्सेस (RSF) ने मध्य सूडान में एक बार फिर नागरिकों पर हमला किया है। शनिवार को उत्तर कोर्डोफान प्रांत के रहाद शहर के पास RSF ने विस्थापित परिवारों को ले जा रहे एक वाहन पर हमला किया। इस हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं। इनमें दो शिशु भी थे।

यह जानकारी सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने दी है। ग्रुप ने बयान जारी कर कहा कि वाहन दुबेइकर इलाके से लड़ाई से भाग रहे विस्थापितों को लेकर जा रहा था। हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं।

सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रुप ने कहा कि RSF नेतृत्व को इन उल्लंघनों के लिए सीधे जवाबदेह ठहराया जाए। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।

ये भी देखे: ट्रंप ने 12 देशों के लोगों पर लगाया अमेरिका में एंट्री पर बैन, कई बड़े देश शामिल

You may also like