पश्चिम बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी ISI के दो संदिग्ध गिरफ्तार

by Manu
Muzaffarpur News

बर्धमान, 8 जुलाई 2025: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने का शक है। राज्य विशेष कार्य बल (STF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान कोलकाता के भवानीपुर के राकेश कुमार गुप्ता और पानागढ़ के मुकेश रजक के रूप में हुई है।

अधिकारी के अनुसार, दोनों के पाकिस्तान में कुछ लोगों से संपर्क थे और वे ISI के लिए काम कर रहे थे। एसटीएफ ने बताया कि ये दोनों एक एनजीओ के लिए काम करते थे और मेमारी में किराये के मकान में रह रहे थे, जहां से उन्हें पकड़ा गया।

गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने शनिवार को छापा मारा। मुकेश को उनके किराये के मकान से हिरासत में लिया गया, जबकि राकेश को एक नर्सिंग होम से गिरफ्तार किया गया, जहां वह इलाज कराने गया था। दोनों को सोमवार को कोलकाता की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी देखे: पंजाब से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ISI को भेज रहा था जानकारी

You may also like