महाज्योतिष शिखर सम्मेलन और पुरस्कार सेमिनार का आयोजन किया गया

पटियाला चंडीगढ़ के सैकड़ों ज्योतिषियों ने भाग लिया

by TheUnmuteHindi
महाज्योतिष शिखर सम्मेलन और पुरस्कार सेमिनार का आयोजन किया गया

महाज्योतिष शिखर सम्मेलन और पुरस्कार सेमिनार का आयोजन किया गया
पटियाला चंडीगढ़ के सैकड़ों ज्योतिषियों ने भाग लिया
पटियाला : पहले महा ज्योतिष सम्मेलन व पुरस्कार सेमिनार का आयोजन जीरकपुर में ओम साइंटिफिक व एस्ट्रोलॉजी व वास्तु रिसर्च सेंटर के संथापक गुरप्रीत बक्शी व अंग्रेज बक्शी द्वारा किया गया। जिसमे पटियाला, चंडीगढ़ व आस पास के क्षेत्रों के सैंकड़ो ज्योतिषिओ ने बड़े सत्तर पर भाग लिया। इस अवसर पर गुरू देव जी. डी . वशिष्ठ, अनिल वत्स, अक्षय शर्मा, बृजमोहन शेखरी, रोहित पंथ, राज कुमार द्रिवेदी एवं अन्य ज्योतिषियों ने अपने ज्ञान एवं ज्योतिष ज्ञान से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य नवदीप मदान एवं अन्य ज्योतिष विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ज्योतिष की शिक्षा को घर-घर पहुंचाना और ज्योतिष के बारे में लोगों के मन में फैली सभी प्रकार की मनगढ़ंत बातों को दूर करना था। इस ऐतिहासिक संगोष्ठी ने साबित कर दिया कि पारंपरिक ग्रंथों का आधुनिक विज्ञान और अनुसंधान से गहरा संबंध है।

You may also like