खनौरी बार्डर पर आज होगी महा पंचायत, डलेवाल करेंगे संबोधन
बड़ी संख्या में किसानों के जत्थे पहुंचने हुए शुरू
चंडीगढ़, 4 जनवरी : खनोरी मोर्चे पर किसानी मांगों के लिए मरन व्रत के 40वें दिन बेहद कमजोर हुए किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल के हक में आज 4 जनवरी दिन शनिवार को खनौरी मोर्चे पर महा पंचायत होगी, जिस में देश भर से लाखों किसान पहुंच रहे हैं। बता दें कि गत दिवस पटियाला के एस. एस. पी. और सीनियर आईपीएस अधिकारी डा. नानक सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशाशनिक और पुलिस अधिकारियों और डाक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने डलेवाल के साथ मुलाकात की और उन के बाकायदा तौर पर सभी खून के सैंपल लिए गए हैं। इस मौके डाक्टरों ने कहा कि जब भी जगजीत सिंह डल्लेवाल जी ने अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश करते हैं तो उन का ब्लड प्रेशर बहुत कम हो जाता है इस लिए कल उनको स्टेज पर लेजाने समय सभी डाक्टरी सावधानियां इस्तेमाल कीं जाएंगी। खनौरी किसान मोर्चे पर पहुंचने वाले किसानों के दर्शन करने के लिए जगजीत सिंह डल्लेवाल ख़ुद स्टेज पर आएंगे और अपना अहम संदेश भी अपने लोगों को देंगे।
वहीं दूसरी ओर आज होने वाली महा पंंचायत में किसानों का जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है। घने कोहरे के कारण किसान देरी से पहुंचे, लेकिन अब बड़ी संख्या में किसान आयोजन स्थल पर पहुंच गए हैं। मंच से विभिन्न किसान नेता अपने विचार सांझा कर रहे हैं। महापंचायत में करीब दोपहर 2 बजे प्रमुख किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों को संबोधित करेंगे।
जींद, हरियाणा व पंजाब के जत्थे पहुंच रहे खनौरी
आज होने वाली इस महापंचायत में पंजाब और हरियाणा से किसान बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। जींद की ओर से भी किसान जत्थे के रूप में लगातार खनौरी बॉर्डर की ओर बढ़ रहे हैं। फिलहाल किसान नेताओं का मंच से संबोधन जारी है। एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों के हक और अधिकार, और आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की जा रही है। कई संगठनों के नेता सरकार पर दबाव बनाने के लिए एकजुटता का आह्वान कर रहे हैं। इन सभी जत्थों को आज जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल संबोधन करेंगे।
खनौरी बार्डर पर आज होगी महा पंचायत, डलेवाल करेंगे संबोधन
बड़ी संख्या में किसानों के जत्थे पहुंचने हुए शुरू
72
previous post