महाकुंभ : ट्रेन में जगह ना मिल पाने से गुस्से में आए यात्रियों ने तोड़े ट्रेन के शीशे

पुलिस ने तत्काल रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर संभाली स्थिति

by TheUnmuteHindi
महाकुंभ : ट्रेन में जगह ना मिल पाने से गुस्से में आए यात्रियों ने तोड़े ट्रेन के शीशे

महाकुंभ : ट्रेन में जगह ना मिल पाने से गुस्से में आए यात्रियों ने तोड़े ट्रेन के शीशे
पुलिस ने तत्काल रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर संभाली स्थिति
नई दिल्ली, 11 फरवरी : महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को भारी भीड़ के चलते भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसको लेकर आज एक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने ट्रेन में जगह ना मिल पाने पर गुस्से में आकर ट्रेन के शीशे तोड़ दिए। जानकारी के अनुसार बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर ट्रेन में नहीं चढ़ पाने से आक्रोशित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के वातानुकूलित (एसी) डिब्बे के शीशे तोड़ दिये। पुलिस ने यह जानकारी दी। बिहार पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 10 फरवरी की शाम मधुबनी रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्रियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी डिब्बे के शीशे तोड़े जाने की सूचना प्राप्त हुई। बयान में कहा गया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जयनगर से प्रयागराज जाने के क्रम में मधुबनी रेलवे स्टेशन पर रुकी। यात्रियों के आक्रोश को देखते हुए स्टेशन प्रशासन द्वारा इसकी सूचना नगर थाना को दी गई। मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने इंजन के आगे से यात्रियों से हटने का निर्देश दिया। लेकिन यात्रियों को नहीं मानने पर नगर थाना पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस से यात्रियों को हटाने के लिए सख्ती करना पड़ा। कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। जिससे यात्रा करना मुश्किल हो गया। जबकि टिकट कटा चुके थे। बता दें कि मधुबनी स्टेशन पर करीब 500 यात्री जुटे थे। इसमें अधिकांश यात्री प्रयागराज के लिए यात्रा करना करने वाले थे।

You may also like