लुधियाना, 27 जनवरी 2026: लुधियाना के थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत आने वाली एलडीको एस्टेट पुलिस चौकी ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
चौकी इंचार्ज जिंदर लाल सिद्धू ने जानकारी दी कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गगनदीप कॉलोनी में पहुंची। वहां संदिग्ध गतिविधि देखकर एक महिला को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से चार ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनिया पत्नी रोहित निवासी गगनदीप कॉलोनी के रूप में हुई।
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ थाना सलेम टाबरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा जहां पुलिस रिमांड मांगी जाएगी। रिमांड मिलने पर आगे की पूछताछ की जाएगी।
ये भी देखे: लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 505 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार