Lucknow News: कृषि विभाग द्वारा संगोष्ठी आयोजित कर किसानों को किया गया जागरूक

by Nishi_kashyap
कृषि विभाग

लखनऊ, 9 जून 2025: यूपी प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किसानों को प्रगतिशील बनाने के लिए कृषि विभाग द्वारा एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र, गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के वैज्ञानिकों ने उन्नत खेती के बारे में किसानों को विभिन्न तरह के खेती के अलग अलग तौर तरीकों के बारे में बताया, और किसानों को जागरूक किया।

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. चंद्रगुप्त और डॉ. चंद्रमणि राज ने बीज प्रबंधन और संतुलित उर्वरकों के बेहतर इस्तेमाल से उत्पादन पाने के लिए किसानों को जागरूक किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आरपी साहू और डॉ. आरके शाक्य ने रोगों व कीटों से फसल सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी।

संगोष्ठी में यह लोग रहे मौजूद

उप कृषि निदेशक विनय कुमार कौशल, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा विकेश यादव, एडीओ मोहनलालगंज कृषि सोमनाथ यादव, तकनीकी सहायक अभिषेक पांडेय ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संगोष्ठी में ग्राम प्रधान बृजेश कुमार वर्मा, जगदीश प्रसाद, प्रेमचंद, शमशेर शिवकरन, उदयराज, अरविंद खदीजा, किसान ललऊंराम, अवध लाल, सुधीर त्रिवेदी, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:  Budaun News: शादी समारोह में खाना खाने के बाद 25 बरातियों की हालत गंभीर

 

You may also like