भगवान मुरुगन मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी
पुलिस ने मंदिर व उसके परिसर में चलाया तलाशी अभियान
चेन्नई, 30 दिसंबर : स्कूलों और धार्मिक स्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजा मामले में तामिलनाडु के व के वडापलानी में भगवान मुरुगन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसको लेकर पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार धमकी देने वाले ने कहा कि हम मंदिर को जल्द उड़ा देंगे। पुलिस ने कहा कि धमकी भरी कॉल 12 बजकर 30 मिनट पर चेन्नई शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में आई। धमकी मिलते ही बम जासूस और निपटान दस्ते के अधिकारियों ने सोमवार सुबह मंदिर और उसके परिसर में विस्तृत तलाशी ली। बाद में उन्होंने इसे एक फर्जी कॉल घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि फोन कॉल करने वाले बदमाश ने दावा किया कि मुरुगन मंदिर में बम लगाए गए हैं और कहा कि बम जल्द ही फट जाएंगे।
पुलिस ने सूचना मिलते ही किया सतर्क
जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर शहर की पुलिस ने वडापलानी पुलिस को सतर्क कर दिया और सब-इंस्पेक्टर महेश मारिया के नेतृत्व में अधिकारी मंदिर गए, जब मंदिर सुबह की पूजा के लिए खुला था। पुलिस टीम ने खोजी कुत्ते भैरव के साथ मंदिर में प्रवेश किया और पूरे स्थान पर गहन तलाशी ली। पुलिस द्वारा कोना कोना चेक किया गया लेकिन कुछ नहीं मिला।
भगवान मुरुगन मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी
पुलिस ने मंदिर व उसके परिसर में चलाया तलाशी अभियान
70