लोकायुक्त पुलिस ने सीएम सिद्धरमैया को किया तलब

by TheUnmuteHindi
Lokayukta police summoned CM Siddaramaiah

नई दिल्ली, 5 नवंबर : लोकायुक्त पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, ‘हमने उनसे (सिद्धरमैया) बुधवार सुबह पेश होने के लिए कहा है।’ लोकायुक्त पुलिस के समन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिद्धरमैया ने हावेरी जिले में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं जाऊंगा’। सिद्धरमैया एमयूडीए द्वारा उनकी पत्नी पार्वती को 14 भूखंडों का आवंटन किए जाने में अनियमितता के आरोपों का सामना कर रहे हैं। बता दें कि लोकायुक्त पुलिस ने मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण मामले में छह नवंबर को कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया को तलब किया है। लोकायुक्त पुलिस ने 25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री की पत्नी पार्वती से पूछताछ की थी, जो इस मामले में आरोपी हैं, जिनसे पूछताछ की गई है।

You may also like